शिकार की तलाश में कुएं में गिरे बाघ की मौत
गोंदिया जिले के तिरोडा वनपरिक्षेत्र की घटना

गोंदिया/दि.14– शिकार की तलाश में सुरक्षा दीवार न रहे कुएं में गिरने से बाघ की मृत्यु होने की घटना रविवार 12 अप्रैल को तिरोडा वन परिक्षेत्र के गट क्रमांक 264 मौजा माल्ही बीट कोडेलोहारा वनक्षेत्र वडेगांव परिसर में उजागर हुई.
जानकारी के मुताबिक रविवार 12 अप्रैल को तिरोडा के किसान रुपचंद कावले के खेत के कुएं में 4 से 5 साल की आयु का बाघ मृतावस्था में दिखाई दिया. जानकारी मिलते ही नवेगांव नागझिरा व्याघ्र आरक्षित क्षेत्र के तहत बचाव दल व तिरोडा वनपरिक्षेत्र के कर्मचारी व आरआरटी दल समेत नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प के उपसंचालक प्रितमसिंग कोडापे, सहायक वनसंरक्षक विजय धांडे, मनीष चव्हाण, वनपरिक्षेत्र अधिकारी रविकमल भगत, सपना टेंभरे घटनास्थल पहुंच गये. पंचनामा कर मृत बाघ का पोस्टमार्टम किया गया और पश्चात उसकी अंत्येष्टि की गई.





