धारणी-देडतलाई मार्ग पर भीषण सडक दुर्घटना

एक महिला की जगह पर ही मौत

धारणी /दि.14– तहसील के भोकरबर्डी गांव के पास धारणी-देडतलाई मार्ग पर शनिवार 11 अप्रैल की रात एक भीषण सडक दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौके पर ही मौत होने से परिसर में शोक की लहर व्याप्त है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार एमपी-12/जीए-2308 क्रमांक की महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन ने नानकी भिलावेकर (बोबदा, तह. धारणी) इस महिला को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि, उक्त महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. नानकी भिलावेकर पिछले कुछ दिनों से भोकरबर्डी गांव के एक खेत में रह रही थी. दुर्घटना की रात वह किसी काम से सडक के किनारे से जा रही थी, तभी तेजी से आ रहे बोलेरो पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.
इस मामले में वाहन चालक आरोपी वासुदेव पाटिल (रामपुरकला, जि. खंडवा, मध्य प्रदेश) के खिलाफ अपराध दर्ज किया. पुलिस निरीक्षक अवतारसिंग चौहान के मार्गदर्शन में धारणी पुलिस आगे की जांच कर रही है. इस दुखद घटना के बाद परिसर में शोक की लहर व्याप्त है. नागरिकों ने तेज रफ्तार वाहनों के कारण बढती दुर्घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से ऐसी दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है.

Back to top button