वर्ल्ड मेमन डे पर एकता और सेवा का दिया संदेश
सभी सदस्यों ने एकजुट होकर लिया सहभाग

* समाज सेवा के नए संकल्प और डिजिटल पहल की शुरूआत
अमरावती/ दि.14– विश्व मेमन दिवस के अवसर पर अमरावती मेमन जमात द्बारा शहर के अल अजीज फंक्शन हॉल में उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत मेमन जमात के गीत के साथ हुई. जिसमें सभी सदस्यों ने एकजुट होकर भाग लिया और सामाजिक एकता का संदेश दिया.
इस अवसर पर जमात के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. मार्गदर्शक हाजी हारून सुपरीवाला की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष साजिद सुलतान मेमन, उपाध्यक्ष मो. फहीम अखाई, सचिव हाजी मकसूद जादा, सहसचिव बिलाल जालीया वाला, कोषाध्यक्ष हाजी अमीन टोपली सहित हाजी युसूफ सला, हाजी अनीस जानवानी, हाजी युनूस सुपारीवाला, हाजी हमीन जालियावाला, फरहान ए. रज्जाक बगसरावाला और हाजी खालिद अखाई का सम्मान किया गया.
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष साजिद सुलेमान मेमन ने जमात द्बारा किए गये सामाजिक कार्यो का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए भविष्य में भी समाजहित में सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया.
इस मौके पर समाजसेवा को और सशक्त बनाने के लिए डिजिटल पहल की शुरूआत की गई. हाजी हारून सुपालीवाला के हाथों फोनपे क्यूआर कोड का अनावरण किया गया, जिसे शहर की दुकानों और घरों में लगाया जाएगा. इस माध्यम से प्राप्त धनराशि गरीब और जरूरतमद लोगों की सहायता के लिए उपयोग की जाएगी.
कार्यक्रम में इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का भी विशेष सम्मान किया गया. इनमें रफीकभाई बुधानी, कादरभाई (दातार ट्रांसपोर्ट), हाफिज भाई (दातार ट्रांसपोर्ट), शब्बीर भाई अखाई , जैदभाई अखाई, अनस रारानी, तलहा भाई अकबानी, , मुदस्सर भाई अकबानी, फैजान साहेब, हफीज मोहम्मद शबीर , सुफियान गनोदवाला और सलीम भाई गनोदवाला शामिल रहे.
कार्यक्रम का संचालन रफीक भुरानी ने किया. जबकि अंत में अध्यक्ष साजिद सुलेमान मेमन ने सभी उपस्थित अतिथियों काा आभार व्यक्त किया. पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा भावना का सुंदर संगम देखने को मिला.