पैसे न देने पर देवर ने ही लूट ली भाभी की आबरु
गाडगे नगर थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.14 – बचत गट की किश्तों के पैसे भरने के बाद वह पैसे वापिस न मिलने पर एक नराधम 42 वर्षीय देवर ने अपनी ही भाभी की आबरु लूट ली. यह घटना गाडगे नगर थाना क्षेत्र में घटित हुई. पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक पीडिता द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक आरोपी जगन्नाथ (काल्पनीक नाम) यह उसका देवर है. वह वर्ष 2021 में पीडिता से कहने लगा कि, वह उसके बचत गट की किश्ते अदा करेगा. दो माह किश्तें भरने के बाद वह अपने भाभी से पैसे मांगने लगा था. तब पीडिता ने कहा कि, पैसे मिलते ही वह लौटा देगी. दिसंबर 2021 में एक दिन पीडिता घर में सोयी थी, तब जगन्नाथ अचानक पहुंचा और पीडिता का हाथ पकडकर जबरदस्ती करने लगा. उसने बचत गट के दिये पैसों की मांग की. पैसे न देने पर शरीर सुख की मांग की गई और जबरदस्ती उस पर अत्याचार किया. यह सिलसिला 2 जुलाई 2026 तक चलता रहा. आरोपी ने पीडिता का लगातार शोषण किया. परेशान हुई पीडिता ने आखिरकार गाडगे नगर थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी जगन्नाथ के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (2) (एम), 352, 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.




