पिता की बीमे की राशि हडपी, महिला सहित 4 पर केस

दीपक जैन की शिकायत पर अपराध दर्ज

अमरावती/दि.23 – सत्यनारायण मंदिर रंगारी गली निवासी दीपक जैन की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध फ्रॉड का केस दर्ज किया है. यह मामला जीवन बीमा निगम की पॉलिसी के पैसे बोगस दस्तावेज और बाँड तैयार कर हडपने का बताया जाता है. पुलिस ने दीपक जैन की शिकायत पर दो महिलाओं और चचेरे भाई सजल जैन एवं रुचेस जैन के विरुद्ध अनेक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है.
शिकायत में दीपक जैन ने बताया कि, मामला 24 अगस्त 2025 से 14 अक्तूबर 2025 दौरान है. उन्होंने गाडगे नगर थाने में 22 जुलाई को अधिकृत शिकायत दर्ज की. दीपक जैन का आरोप है कि, उनके पिता की एलआईसी पॉलिसी थी. जिसमें माताजी नॉमिनी थी. पॉलिसी से 4 लाख 54 हजार 200 रुपए उपरोक्त आरोपियों दो महिलाओं तथा आरोपी सजल एवं रुचेस जैन ने झूठे बाँड तैयार कर परस्पर हडप लिए. दीपक जैन ने आरोप किया कि, माताजी के निधन के बाद यह सब किया गया. उनके चचेरे भाईयों ने ही उनके साथ धोखा किया. पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4), 335, 336 (3) और (4), 3 (5) के तहत अपराध दर्ज किया है.

Back to top button