प्री-मानसून बारिश से नागरिकों को मिली राहत

ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुई रिमझीम बारिश

अमरावती/दि.28 – गुरुवार 28 मई को शाम 5 बजे के दौरान अमरावती शहर समेत जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हुई. इस प्री-मानसून बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे नागरिकों को काफी राहत मिली.
इस वर्ष गर्मी ने सभी के पसीने छोड दिये है. दोपहर के समय सडकों पर सन्नाटा छाया रहता है. लू के कारण कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं. ऐसे में मंगलवार 26 मई को शाम के समय अचानक बेमौसम बारिश हुई थी. इस बारिश के कारण सभी नागरिकों ने थोडी राहत की सांस ली थी. लेकिन बुधवार को इस बेमौसम बारिश के कारण सभी काफी उमस का सामना करना पडा. ऐसे में आज गुरुवार 28 मई को सुबह से ही कडी धूप रहने के बावजूद तेज हवाएं चल रही थी. दोपहर के बाद अचानक मौसम बदल गया. आसमान में घने बादल छा गये. बदरीला मौसम रहने के साथ ही तेज हवा और बिजली की कडकडाहट के साथ शाम 5 बजे अचानक बारिश शुरु हो गई. यह बारिश करीबन 15 से 20 मीनट तक रही. इस बारिश से नागरिकों को गर्मी से थोडी राहत मिली है. ग्रामीण क्षेत्र में भी यह प्री-मानसून बारिश होने के समाचार है.

Back to top button