एसबीआई से 6 लाख की आर्थिक सहायता का झांसा देकर 2.59 लाख की साइबर ठगी

मुंबई में रकम फंसी होने का बहाना बनाकर अलग-अलग चरणों में ठगे पैसे

अमरावती/दि.25- शिकायतकर्ता को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनके एसबीआई खाते में आर्थिक सहायता के रूप में 6 लाख रुपए भेजे गए हैं. कॉल करने वाले ने कहा कि यह राशि मुंबई स्थित डइख कार्यालय में अटक गई है और उसे जारी कराने के लिए कुछ औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी.
आरोपियों ने विभिन्न चरणों में प्रोसेसिंग, सत्यापन और अन्य शुल्क के नाम पर शिकायतकर्ता से कुल 2 लाख 59 हजार रुपए अलग-अलग माध्यमों से जमा करा लिए. बाद में शिकायतकर्ता को एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है. ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद आज संबंधित थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से ऐसे फर्जी कॉल, आर्थिक सहायता, लॉटरी या इनाम के नाम पर मांगी जाने वाली रकम से सावधान रहने की अपील की है.

Back to top button