डीसीएम एकनाथ शिंदे ने पूरा किया वादा

आदिल के परिवार को बनाकर दिया घर

मुंबई/ दि.21- कल पहलगाम में पर्यटकों पर हुए भीषण आतंकी हमले को एक बरस पूर्ण होनेवाला हैं. ऐसे में पर्यटकों की जान बचाने की खातिर अपने प्राण न्यौछावर करनेवाले गाईड आदिल शाह के परिजनों को घर बनाकर देने का वादा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूर्ण किया हैं. शाह परिवार के लिए मकान बनाने हेतु डीसीएम शिंदे ने लाखों रुपए खर्च करने की यहां चर्चा हैं.
बैसरन व्हॅली में हुए आतंकी हमले में लगभग दो दर्जन पर्यटकों को आतंकियो ने नाम पूछकर गोली मार दी थी. कुछ पर्यटकों की जान बचाने के वास्ते आदिल शाह आगे बढा. आतंकियों ने उसे भी गोली से उडा दिया. आदिल के परिवार पर मुसिबते टूट पडी. परिवार का आधार चला गया. परिवार कि दिक्कतो को देखते हुए डीसीएम एकनाथ शिंदे ने पहल की.
शिवसेना की ओर से आदिल शाह के परिवार को नया पक्का घर बनाकर दिया गया. जिस पर 10-12 लाख रुपए खर्च आने का दावा किया जा रहा हैं. सिंगल मंजिल पक्का कमान बनाया है. जिसमें हॉल, रसोई, दो बेडरूम और प्रसाधन की समुचित सुविधा दी गई हैं. आदिल का परिवार पहले लकडी और मिट्टी के मकान में रहता था. ऐसे में डीसीएम एकनाथ शिंदे से वीडियो कॉन्फरन्स के जरिए आदिल के पिता ने संवाद किया और घर बनाकर देने के लिए शिवसेना के प्रति आभार व्यक्त किया. उधर आदिल के भाई ने दावा किया कि आदिल के साहस के कारण कई पर्यटकों की जान बच गई थी.

Back to top button