पूर्व सांसद नवनीत राणा के हस्ते तीन करोड के विकास कार्यो का लोकार्पण
विधायक रवि राणा का विकास फंड

अमरावती/दि.14 – शहर के सर्वांगीण विकास को गति देने के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को बनाए रखने के उद्देश्य से विधायक रवि राणा के विकास निधि से बनाए गए करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भाजपा नेता तथा पूर्व सांसद नवनीत रवि राणा के हाथों किया गया. इन विकास कार्यों में स्वस्तिक नगर स्थित संत श्री गजानन महाराज का भव्य प्रवेश द्वार, अंबादेवी मंदिर से साई नगर तक के पालकी मार्ग पर कृष्णार्पण कॉलोनी में बनाया गया भव्य पुल तथा शीतला माता मंदिर के वास्तुशिल्प निर्माण का समावेश है.
इन विकास कार्यों से परिसर की सुंदरता में वृद्धि के साथ-साथ नागरिकों की दैनिक सुविधाओं में सुधार होगा, और श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों तक पहुंचना अधिक सुविधाजनक होगा. विधायक रवि राणा की पहल से शहर के विभिन्न हिस्सों में बुनियादी ढांचे के निर्माण के साथ-साथ नागरिकों के श्रद्धा स्थलों के विकास पर जोर दिया जा रहा है.
स्वस्तिक नगर स्थित संत श्री गजानन महाराज का भव्य प्रवेश द्वार परिसर के धार्मिक और सांस्कृतिक वैभव में वृद्धि करने वाला साबित होगा. संत परंपरा के प्रति श्रद्धा और भक्ति भाव के प्रतीक के रूप में इस प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है. इस प्रवेश द्वार से परिसर को आकर्षक रूप प्राप्त होगा, और संत श्री गजानन महाराज के भक्तों के लिए भी यह विशेष आकर्षण बनेगा.
अंबादेवी मंदिर से साई नगर तक के पालकी मार्ग पर कृष्णार्पण कॉलोनी में बनाया गया भव्य पुल नागरिकों के आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा. इस पुल से परिसर के नागरिकों का आना-जाना अधिक सुगम होने में मदद मिलेगी, और पालकी मार्ग पर यातायात को भी सुविधा उपलब्ध होगी. धार्मिक परंपरा और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का समन्वय साधते हुए यह विकास किया गया है.
धार्मिक श्रद्धा स्थलों का विकास, नागरिकों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का निर्माण और शहर की सुंदरता में वृद्धि करने वाले कार्यों का समन्वय साधते हुए अमरावती के विकास की यात्रा आगे जारी है. इस लोकार्पण से संबंधित परिसर के नागरिकों को नई सुविधाएं उपलब्ध होंगी, और विकास कार्यों से शहर की प्रगति को अधिक बल मिलेगा.
इस अवसर पर सर्वश्री बादल कुलकर्णी, सुनील खराटे, आकाश पाटील, ललित समदुरकर, राजू कुरील, सुधा तिवारी, प्रणित सोनी, सुधीर वाघ, चंदू जावरे, श्याम कथे, प्रशांत कावरे, विजय आडे, विजय थोरात, राजू बन्नोरे, मनोज काटोलकर, हेमंत जंगले, डागा साहेब, अमोल इंगले, प्रकाश अनासाने, मुकेश वासेवाय, अशोक पांडे, उदय पर्वतकर, अविनाश गाडगे, देवा शेंडे, शेलके काका, गजानन बोंडे, ठाकरे, प्रा. ओम मुंदे, पिंटू कापसे, तृप्ती वाठ, कल्याणी मुदलियार, अक्षय भुगल, आदित्य कर्डीकर, उमेश निलगिरे, प्रा. विजय कुलकर्णी, श्रीकांत पाटील, नरेश अतकरे, दिनेश ठाकरे, हेमतराज कावरे, ताराचंद शेंडे, दीपक चापके, गहले, धर्माले, मधुसूदन डागा, विनोद तिरमारे, संजय पर्वतकर, हरीदासपंत गुल्हाने, मते काका, गुलाबराव गावंडे काका, निचत साहेब, तिडके साहेब, परकोट सर, चेतन जंगले, मनीष काटोलकर, सागर पडोले, आयुष डेंडुले, राजू जावरे आदि उपस्थित थे.





