पंचदीप मंडल में भव्य देवी प्रतिमा देखने उमडे श्रद्धालु
झांकी का इंगले, डेंडूले के हस्ते मंगलमय लोकार्पण

अमरावती /दि.12- अंबागेट के पास स्थित पंचदीप दुर्गा मंडल में नवरात्रि झांकी का लोकार्पण मनपा नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, नगरसेवक रतन डेंडूले और अन्य की उपस्थिति में किया गया. माता रानी का जोरदार जयकारा हजारों की संख्या में उमडे श्रद्धालुओं ने लगाया. पंडाल की भव्यता देखते ही बनती है. वहां बेटियों, लडकियों के फेवर में लगाए गए फलक बरबस आपका ध्यान खींचतें हैं.
मंडल के पदाधिकारियों में अध्यक्ष विनय सिंगरे, उपाध्यक्ष अभिषेक पंजापी, सचिव शिवानंद चौधरी, सहसचिव डॉ. सौरभ राठी, कार्याध्यक्ष आशीष येवतीकर, स्वागत अध्यक्ष राजेश साहू का समावेश है. उल्लेखनीय है कि, पंचदीप मंडल में भव्य-दिव्य प्रतिमा की स्थापना बीते अनेक वर्षों से की जा रही है. अंबा और एकवीरा के दर्शनार्थी इस देवी के भी दर्शन अवश्य करते हैं. पंचदीप मंडल अन्य उपक्रम भी लेता आया है. उसी प्रकार मंडल के पदाधिकारी विविध रुप में एक्टीव रहते हैं. रविवार की संध्या झांकी लोकार्पण के साथ ही गाजे-बाजे के साथ महाआरती हुई. यहां होम-हवन विधिविधान से होता है. नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले और नगरसेवक रतन डेंडूले के हस्ते महाआरती की गई. इस समय कांग्रेस नेता सुरेश रतावा, एड. शिरिश जाखड, नीलेश शर्मा सहित गणमान्य उपस्थित थे.
देवी का विशाल स्वरुप सभी को आकर्षित कर रहा हैं. अंबा-एकवीरा के दर्शनार्थी पंचदीप मंडल की भव्य देवी को देख आकृष्ट हो रहे हैं. बरबस नतमस्तक हो रहे हैं.





