डॉ. आशीष राठी को ‘महा एक्यूपंक्चर रत्न 2026’ पुरस्कार से सम्मानित

अमरावती/दि.21– अमरावती के प्रसिद्ध एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ डॉ. आशीष राठी को चिकित्सा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘महा एक्यूपंक्चर रत्न 2026’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन (एजीएमए) की ओर से छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्थित यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया.
समारोह के प्रमुख अतिथियों में मराठी फिल्म अभिनेता डॉ. सुयोग गोर्हे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एड. नाजेर काजी, एड. दत्तात्रय जाधवर तथा एड. नागेश सोनुने शामिल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. सतीश कराळे ने की. इस अवसर पर एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन डॉ. नितीनराजे पाटील, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बाबूराव कानडे, डॉ. अभिजीत कवठकर, प्रशांत सावंत, दिशा चव्हाण, विजय नवल पाटील, तुषार वाघूळदे, डॉ. राजेंद्र गोर्हे सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
पुरस्कार समारोह में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में एक्यूपंक्चर चिकित्सक एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ उपस्थित रहे. डॉ. राठी को यह सम्मान एक्यूपंक्चर चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार, रोगी सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया. डॉ. आशीष राठी को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर अमरावती सहित चिकित्सा क्षेत्र में खुशी का माहौल है. विभिन्न सामाजिक, चिकित्सा एवं शैक्षणिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

 

Back to top button