सुपर स्पेशालिटी में शॉर्टसर्किट से विस्फोर्ट

अमरावती/दि.21– अमरावती के सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल में विद्युत उपकरण में शॉर्टसर्किट होने से विस्फोट हो गया. इस कारण मरीजों की सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल प्रशासन ने लोकनिर्माण विभाग को संपूर्ण अस्पताल की विद्युत यंत्रणा का तत्काल इलेक्ट्रीकल ऑडिट करने की मांग की. इस बाबत पत्र 19 मई को कार्यकारी अभियंता को दिया गया है.
सुपर स्पेशालिटी अस्पताल में पिछले दो दिनों से शॉर्टसर्किट की घटना घटित हो रही है. 18 मई को अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी वार्ड तथा 19 मई को बालरोग विभाग व अन्य विभाग के मरीजों के उपचार के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले वैद्यकीय उपकरण स्थल पर अचानक शॉर्टसर्किट होने से बडा विस्फोर्ट हुआ. इस घटना के कारण अस्पताल की विद्युत आपूर्ति भी खंडित हो गई. साथ ही मरीजों की जान को खतरा निर्माण होने का डर अस्पताल प्रशासन ने व्यक्त किया है. अस्पताल के मूल्यवान वैद्यकीय उपकरण भी खराब होने की संभावना है. इस कारण अस्पताल इमारत का तत्काल इलेक्ट्रीकल ऑडिट आवश्यक है. इस बाबत पत्र लेाकनिर्माण विभाग को अस्पताल प्रशासन ने दिया है.





