फर्जी क्रेडिट कार्ड घोटाला: यूनियन बैंक को 1.65 करोड़ की चपत

शाखा प्रबंधक समेत सात पर केस

नागपुर/ दि. 25 – यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नागपुर स्थित शाखा में फर्जी क्रेडिट कार्ड और ऋण घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ मिलकर ग्राहकों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उनके नाम से क्रेडिट कार्ड व ऋण जारी कर बैंक को 1 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया.
ऑडिट रिपोर्ट और फ्रॉड मॉनिटरिंग जांच में घोटाले का खुलासा होने के बाद गणेशपेठ पुलिस ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक नदेश्वर मंथापुरकर सहित सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने फर्जी ग्राहकों के नाम पर जारी क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने के लिए अलग से स्वाइप मशीन खरीदी थी, जिसके जरिए खातों से राशि ट्रांसफर कर ली जाती थी.पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बैंकिंग प्रणाली में हुई इस गंभीर धोखाधड़ी के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

Back to top button