घर की अलमारी से 12.61 लाख रुपए के सोने के आभूषण चोरी
घर की नौकरानी पर संदेह, मामला दर्ज

* फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के कैम्प रोड स्थित सीपी बंगले के पास की घटना
अमरावती/दि.16 – घर की अलमारी में रखे 62 ग्राम सोने के आभूषण और महंगी घडी समेत कुल 12 लाख 61 हजार रुपए का माल चोरी होने की घटना फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के कैम्प रोड स्थित सीपी बंगले के पास एक मकान में हुई है. मकान मालकीन ने चोरी की इस घटना में घर की नौकरानी पर संदेह जताया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक पुलिस आयुक्त के बंगले के पास रहने वाली मंजुषा राजेंद्र जाधव (59) नामक महिला ने पुलिस में दर्ज की शिकायत में आरोप किया है कि, 11 जुलाई को उसका बेटे शंतनू ने बेडरुम की अलमारी में 62 ग्राम सोने के आभूषण औश्र 75 हजार रुपए मूल्य की नेबूला टाईटन कंपनी की घडी समेत कुल 12 लाख 61 हजार रुपए का माल रखा था. 13 जुलाई को अलमारी खोलकर देखी, तो उसमें से सोने के आभूषण और घडी गायब थी. घर में पूनम नामक नौकरानी के अलावा कोई नहीं था. मंजूषा ने घर की नौकरानी पर ही चोरी करने का संदेह जताया है. शिकायत के आधार पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने संदिग्ध पुनम के खिलाफ बीएनएस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.