पालकमंत्री बावनकुले ने दी नगरसेवक रोशन कटयारमल के निवास स्थान को सदिच्छ भेट

दर्यापूर/दि.18– राज्य के राजस्व मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दर्यापूर के अपने दौरे के दौरान नगरसेवक रोशन कटयारमल के निवास स्थान को सदिच्छ भेट दी. जिसमें नगरसेवक कटयारमल और उनक सहयोगियों ने पालकमंत्री बावनकुले का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया. इस सदिच्छा भेट के दौरान दर्यापूर शहर के विविध विकास काम, नागरिकों की समस्या तथा स्थानिय प्रश्नों को लेकर चर्चा हुई.
पालकमंत्री बावनकुले की इस सदिच्छा भेट के कारण कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण निर्माण हुआ. इस समय अनेक पादाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे. दर्यापूर दौरे पर पालकंमंत्री बाबनकुले ने विविध कार्यकमों मे सहभाग लेकर स्थानीय नागरिकों से संवाद साध कर उनकी समस्या जानी. नगरसेवक रोशन कटयारमल के निवास स्थान पर उनकी सदिच्छा भेट की चर्चा शहर में व्याप्त है





