2.4 लाख की अवैध शराब जब्त
विलास नगर में छापा मारकर भारी मात्रा में बरामद की विदेशी शराब

* गाडगेनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अमरावती/दि.1 – महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर गाडगेनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस रखी गई देशी व विदेशी शराब का भारी स्टॉक जब्त किया है. इस मामले में कुल 2 लाख 4 हजार 810 रुपये मूल्य की शराब बरामद की गई है.
जानकारी के मुताबिक 1 मई की सुबह करीब 7 बजे गश्त के दौरान डी.बी. स्क्वॉड के दल को मिली जानकारी के आधार पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव के नेतृत्व में विलासनगर क्षेत्र में छापा मारा गया. यहां आरोपी अशोक महावीर पटेल (60) के घर से बड़ी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई. जप्त शराब में रॉयल स्टैग, ऑफिसर्स चॉइस, रॉयल चैलेंज, इम्पीरियल ब्लू, मैकडोवेल्स, मुंबई माल्ट, टुबॉर्ग बीयर, किंगफिशर बीयर सहित कई ब्रांड शामिल हैं. पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर पूरा माल कब्जे में लिया. आरोपी के खिलाफ धारा 65(ई), 66 एम.डी.ए. के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त गणेश शिंदे के मार्गदर्शन में गाडगेनगर के थानेदार गोरखनाथ जाधव, निरीक्षक विजया पंधरे, समाधान वाठोरे के निर्देश पर डीबी दल प्रमुख उपनिरीक्षक सागर ठाकरे, एएसआई अशोक वाटाणे, हेड कांस्टेबल भारत वानखडे, जवान राजेश बुरेले, आशीष ठाकरे, सुशांत प्रधान, मतीन शेख, धनराज कुमरे, महेश शर्मा, राज देवीकर, नीरज ठाकुर, रणजीत कडू के दल ने की.





