शासकीय दफ्तरों में मार्च एंडिंग का फीवर

निधि विनियोग, प्रशासकीय कामकाज ने पकडी गति

* वित्त वर्ष के काम निपटाने पर जोर
अमरावती /दि.17 – वित्त वर्ष का अंतिम मास रहने से मार्च के तीसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है. मार्च एंडिंग की तैयारी सभी विभागों में देखी जा रही है. जिले के प्रमुख प्रशासकीय कार्यालयों में काम की रफ्तार बढ गई है. विशेषकर मीनी मंत्रालय, राजस्व, लोकनिर्माण विभाग कार्यालयों में प्रलंबित काम तेजी से निपटाने अधिकारी और कर्मचारी अधिक समय दे रहे हैं. वित्त वर्ष खत्म होने अब दो सप्ताह से कम समय रह गया है.
* समय पर खर्च हो फंड
समय पर शासकीय फंड का उपयोग किये जाने पर अधिकारी और कर्मचारी जोर दे रहे हैं. विविध विभागों से तत्परता से कार्यवाही की जा रही है. जिलाधिकारी कार्यालय ने विभिन्न शासकीय योजनाओं की समीक्षा की तो स्वीकृत कामों को पूर्ण करने पर जोर दिया जा रहा है. राजस्व, आपदा प्रबंधन, आपूर्ति और अन्य विभागों से संबंधित प्रस्ताव एवं प्रशासकीय मान्यता की. प्रक्रिया तेजी से शुरु है. राजस्व महकमा विविध विभागों से आ रहे प्रस्तावों की जांच और मंजूरी तीव्रता से दे रहा है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों से बैठकें ली जा रही है. जिला परिषद में भी मार्च एंडिंग का बुखार देखा जा रहा है.
* काम निपटाने पर जोर
सरकार की सभी निधि खर्च करने पर यंत्रणा ने नियोजन किया है. उसका क्रियान्वयन शुरु है. मार्च एंडिंग होने से सभी के कामों में रफ्तार आ गई है. जिलाधीश और जिला परिषद सीईओ द्वारा प्राप्त निर्देशों का पालन किया जा रहा है. प्रशासकीय यंत्रणा काम कर रही है. नियोजन उचित ढंग से करने मार्च के काम पूर्ण किये जा रहे हैं. वित्त विभाग के अधिकारियों से निर्देश लेकर काम हो रहा है.

Back to top button