भाऊसाहेब फिरके महाराज के जन्मदिन समारोह में पहुंचे विधायक रवि राणा

नैवेद्यम रिसॉर्ट में आयोजित अभिष्टचिंतन समारोह में लिया महाराज का आशीर्वाद

युवा स्वाभिमान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
अमरावती/दि.12 – पूज्य भाऊसाहेब फिरके महाराज के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को अमरावती स्थित नैवेद्यम रिसॉर्ट में अभिष्टचिंतन समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में महाराष्ट्र विधानसभा की आश्वासन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक रवि राणा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर भाऊसाहेब फिरके महाराज का आशीर्वाद लिया.
इस अवसर पर विधायक रवि राणा ने पूज्य भाऊसाहेब फिरके महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की. समारोह में आध्यात्मिक वातावरण के बीच महाराज के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे. कार्यक्रम में अचलपुर-परतवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रवीण तायडे, अमरावती महानगरपालिका के उपमहापौर सचिन भेंडे तथा मनपा के गुटनेता नाना आमले प्रमुख रूप से उपस्थित थे. इनके साथ युवा स्वाभिमान पार्टी के नगरसेवक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में भाविक भक्तों ने भी समारोह में सहभाग लिया.
इस अवसर पर संत तुकाराम महाराज की वाणी का स्मरण करते हुए कहा गया ‘तुका म्हणे हे आशीर्वाद बली, त्यासी कोणी छली नरका जाय’ इस अभंग के माध्यम से संत तुकाराम महाराज ने संतों के आशीर्वाद की महत्ता और उनके प्रति श्रद्धा का संदेश दिया है. पूज्य भाऊसाहेब फिरके महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभिष्टचिंतन समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की.

Back to top button