अब विद्यापीठ में ‘डिजिटल’ धमाका, 45 दिनों मेें लगेगा रिजल्ट
पेपर जांच हेतु प्राध्यापकों को अब विद्यापीठ में आने की जरूरत नहीं

अमरावती/ दि.2– संत गाडगे बाबा अमरावती विद्यापीठ में परीक्षा एवं परीक्षा परिणाम की प्रक्रिया में पारदर्शकता व गति लाने हेतु एक बेहद क्रांतिकारी कदम उठाया हैं. इसके तहत अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अब पुरानी पध्दति से न करते हुए डिजिटल वॅल्युएशन प्रणाली के जरिए की जाएगी. जिसके लिए ‘रूसा’ के अंतर्गत अद्यावत केंद्र स्थापित किया जाएगा. कल 30 अप्रैल को ही इस प्रणाली के लिए इ निविदा जारी की गई हैं. इस निर्णय के चलते परीक्षा के बाद 45 दिनों में परिणाम घोषित होने का रास्ता खुल गया हैं.
विद्यापीठ प्रशासन द्बारा किए गए नए नियोजन के अनुसार विद्यार्थियों द्बारा लिखी गई उत्तर पुस्तिका को सबसे पहले स्कैन किया जाएगा और उनकी डिजिटल कॉपी को कम्प्युटर पर जाचा जाएगा. खास बात यह है कि अब उत्तर पुस्तिका हेतु जांच ने हेतु प्राध्यापकों को अमरावती स्थित विद्यापीठ में आने की जरूरत नहीं रहेगी. बल्कि अमरावती सहित अकोला, यवतामल, बुलढाणा व वाशिम इन पांचों जिलों में स्वतंत्र डिजिटल वॅल्युएशन केंद्र रहेंगे. इसके लिए संबंधित शहरों में नजदीकी अभियांत्रिकी महाविद्यालय में यह सुविधा उपलब्ध की जाएगी. कुलगुरू डॉ. मिलींद बारहाते के निर्देशानुसार प्र-कुलगुरू डॉ. महेंद्र ढोरे व कुल सचिव डॉ. अविनाश असनारे के मार्गदर्शन में डिजिटल वॅल्युएशन प्रणाली को कार्यान्वित किया जा रहा हैं.
* अचुक मूल्यांकण व गतिमानता
डिजिटल प्रणाली के चलते मानविय गलतियों के लिए कोई जगह नहीं रहेगी. अंको को जोडने या जांच से प्रश्न के छुट जाने जैसी त्रुटियां टलेगी. विषय प्राध्यापकों द्बारा डिजिटल वॅल्युएशन केंद्रों में बैठकर लिंक जरिए उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी और ऑनलाइन पध्दति से जांच हुई उत्तर पुस्तिकाएं विद्यापीठ को प्रस्तुत की जाएगी. जिसके चलते परीक्षा परिणाम की प्रक्रिया बेहद गतिमान होगी.
* विद्यार्थियों को घर बैठे मिलेगी ई-कॉपी
पुर्नमूल्यांकन हेतु अब विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाए मिलने की प्रतिक्षा नहीं करनी होगी. बल्कि इस प्रणाली के चलते विद्यार्थियों को उनकी मांग के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतिलिपी सीधे उनके इमेल पर भेजी जाएगी. जिसके चलते समय की काफी बडी बचत होगी और परीक्षा परिणाम भी तय समय पर घोषित होंगे.
* करीअर के मौके होंगे सुलभ
समय पर परीक्षा परिणाम घोषित होने के चलते विद्यार्थियों के प्लेसमेंट, विदेश में शिक्षा एवं अगली कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरे होंगे. जिसके चलते विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष बचाने में बडी सहायता होगी.
* ऐसा रहेगा नया पैटर्न
रूसा निधी का प्रयोग- रूसा निधी का प्रयोग करते हुए विद्यापीठ में अद्यावत केंद्र को स्थापित किया जाएगा.
ई- निविदा – गुरूवार 30 अप्रैल को ई- निविदा जारी करते हुए डिजिटल वॅल्युएशन प्रणाली की प्रक्रिया को शुरू किया गया.
जिला स्तर पर सुविधा- अमरावती जिले को छोडकर विद्यापीठ अंतर्गत समाविष्ट संभाग के अन्य चारों जिलों के अभियांत्रिकी महाविद्यालय में डिजिटल वॅल्युएशन केंद्र.
मिशन 45 दिन- परीक्षा पूरी होने के बाद अगले 45 दिन के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित करने का लक्ष्य तय
* नई प्रणाली के चलते विद्यापीठ अधिनियम के अनुसार 45 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित करना संभव हो सकेगा. इस व्यवस्था के चलते प्राध्यापकों का यात्रा में लगनेवाला समय बचेगा. तथा परीक्षा परिणाम में पारदर्शकता व सटिकता आएगी. साथ ही विद्यार्थियों को ई-मेल के जरिए घर बैठे उनकी उत्तर पुस्तिकाए प्राप्त होगी.
– डॉ. नितीन कोली,
संचालक परीक्षा नियंत्रक.





