अब बढी सोयाबीन की आवक, दाम घटे

तुअर 10,800, चना 7,700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदे गए

* फसल मंडी में नए माल की खरीददारी की बोहनी
अमरावती/दि.12 – स्थानीय फसल मंडी में अब सोयाबीन की आमद बढ गई है. नया माल विक्री के लिए लाया जा रहा है. आज 20 हजार से अधिक बोरे की आवक सोयाबीन की होने की जानकारी प्रमुख व्यापारियों ने दी. उन्होंने बताया कि, आज 6,300-6,500 रुपए प्रति क्विंटल दाम रहे. वहीं पिछले हफ्ते सोयाबीन के रेट 6,750 रुपए तक हो गए थे. फलस्वरुप आज दाम नरम रहने की बात व्यापारियों ने स्वीकार की. उन्होंने दावा किया कि, मार्केट में माल की आवक बढने पर रेट कम होते ही हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि, पिछले सप्ताह सोयाबीन के रेट बिजाई के लिए सुरक्षित रखने की दृष्टि से 6,700-6,800 रुपए जा पहुंचे थे.
इस बीच मंडी में पुराना चना और तुअर की भी आवक जारी है. दोनों के 500-700 बोरे विक्री के लिए लाए जाने की जानकारी देते हुए बताया गया कि, चना 7700 रुपए प्रति क्विंटल तक खरीदा गया. वहीं तुअर ने कहीं-कहीं 10,800 रुपए के दाम प्राप्त किए. मार्केट के जानकारों का कहना है कि, अभी तुअर का नया माल नहीं आया है. उसी प्रकार इस बार फसल उत्पादन कम होने से रेट अधिक बोले जा रहे हैं. सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य से अधिक दाम सोयाबीन, तुअर, चना को मिल रहा है. उधर किराणा मार्केट में भी तुअर अर्थात अरहर दाल के रेट 140 रुपए प्रति किलो को पार कर गए हैं.
उल्लेखनीय है कि, बारिश के दगा देने से इस बार सोयाबीन का प्रति एकड उत्पादन घटकर 4-6 क्विंटल रह गया. कहीं-कहीं इससे भी आधी पैदावार होने की आशंका बताई जा रही है. जिससे मार्केट में रेट तडक गए हैं, भडक गए हैं. 7 हजार की रेंज में रह सकते हैं.

Back to top button