21 को श्री संत गजानन महाराज की पालकी करेगी पंढरपुर प्रस्थान

33 दिनों की पैदल यात्रा कर 23 जुलाई को पहुंचेगी पंढरपुर

* एकादशी यात्रा महोत्सव में सम्मिलीत होने का संस्थान का 57वां वर्ष
शेगाव/दि.4 आषाढी एकादशी यात्रा महोत्सव में हर साल श्री गजानन महाराज की पालकी सम्मिलीत होती है. परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी श्री संत गजानन महाराज संस्थान की ओर से श्री की पालकी रविवार 21 जून को सुबह 7 बजे पंढरपुर की ओर प्रस्थान करेगी. संस्थान का यह एकादशी यात्रा महोत्सव में सम्मिलित होने का 57वां वर्ष है. श्री की पालकी यात्रा में लगभग 700 वारकरियों के साथ, झांज मंजिरा धारी वारकरी, पताका धारी, हरीनाम की गूंज में ‘जय हरी विठ्ठल’, ‘श्री हरी विठ्ठल’ नाम का जयघोष करते हुए संत नगरी से पंढरपूर की ओर प्रस्थान करेंगे. 33 दिनों की पैदल यात्रा कर श्री की पालकी गुरुवार 23 जुलाई को पंढरपुर पहुंचेगी.
पालकी शेगाव से रवाना होकर श्री क्षेत्र नागझिरी के संत श्री गोमाजी महाराज संस्थान में महाप्रसाद ग्रहण कर शाम को अकोला जिले के पारस में श्री की पालकी का रात्री में विश्राम होगा. सोमवार 22 जून को पारस से रवाना होकर नायगाव में तथा रात में भौरद श्री की पालकी का विश्राम रहेगा. उसके बाद अकोला में मंगलवार 23 एवं बुधवार 24 जून का दो दिन विश्राम होगा. गुरुवार 25 जून को सुबह भरतपुर-वाडेगाव, शुक्रवार 26 जून को देऊलगाव राजा (बाभुलगाव)-पातूर, शनिवार 27 जून वेलशी-श्री क्षेत्र डाव्हा, रविवार 28 जून मालेगाव – शिरपुर जैन, सोमवार 29 जून चिचांबा पेन-म्हसलापेन, मंगलवार 30 जून किनखेडा-रिसोड.
बुधवार 1 जुलाई को पानकन्हेरगाव-सेनगाव, गुरुवार 2 जुलाई को श्री क्षेत्र नरसी (नामदेव)-डिग्रस, शुक्रवार 3 जुलाई श्री क्षेत्र औंढा नागनाथ- जवला बाजार, शनिवार 4 जुलाई हट्टा (अडगाव रंजोबा) श्री क्षेत्र त्रिधारा, रविवार 5 जुलाई परभणी, सोमवार 6 जुलाई ब्राम्हणगाव दैठणा, मंगलवार 7 जुलाई खली-गंगाखेड, बुधवार 8 जुलाई वडगाव (दादाहरी)- परली (थर्मर), गुरूवार 9 जुलाई परली- परली बैद्यनाथ, शुक्रवार 10 जुलाई कन्हेरवाडी-अंबाजोगई, शनिवार 11 जुलाई लोखंडी सावरगाव-बोरी / सावरगाव, रविवार 12 जुलाई गोटेगाव-कलंब, सोमवार 13 जुलाई गोविंदपुर-तेरणा शक्कर कारखाना, मंगलवार 14 जुलाई किनी-उपला, बुधवार 15 जुलाई श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज मंदिर (धाराशिव), गुरुवार 16 जुलाई वडगाव सिध्देश्वर – श्री क्षेत्र तुलजापुर, शुक्रवार 17 जुलाई सांगवी, उले, शनिवार 18 जुलाई सोलापुर, रविवार 19 जुलाई सोलापुर, सोमवार 20 जुलाई सोलापुर, मंगलवार 21 जुलाई कामती खुर्द (वाघोली) माचनपुर, बुधवार 22 जुलाई ब्रम्हपुरी, श्री क्षेत्र मंगलवेडा, गुरुवार 23 जुलाई श्री क्षेत्र मंगलवेडा एवं रात को श्री क्षेत्र पंढरपुर में श्री की पालकी पहुंचेगी.

Back to top button