गुटखा तस्करी करता धरा गया पुलिस कर्मी

2.47 लाख रूपए के गुटखे का स्टॉक भी बरामद

* शहर पुलिस में पदस्थ है पंकज दवंडे
* शे.घाट पुलिस ने लिया हिरासत में
अमरावती/दि.9 – अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय के आरसीबी पथक में तैनाती रहनेवाले पंकज सुधाकर दवंडे नामक पुलिस कर्मी को गत रोज शेंदुरजनाघाट पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया. जिसके पास से करीब ढाई लाख रूपए मूल्य वाले प्रतिबंधित गुटखे की खेप भी बरामद हुई है. पकडे गये पुलिस कर्मी के खिलाफ अन्न व औषधी विभाग की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर शेघाट पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराधिक मामला दर्ज किया गया है.
इस संदर्भ में अन्न सुरक्षा अधिकारी घनश्याम दंदे (49) द्बारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 7 जून की रात पंकज दवंडे अपनी सफेद रंग की शिफ्ट डिजायर कार क्रमांक एम.एच.27/डी.ई.-1730 ने 2 लाख 47 हजार रूपए मूल्य वाले प्रतिबंधित पान मसाले व तंबाखूजन्य पदार्थो को विक्री हेतु लेकर जा रहा था. जिसकी सूचना मिलते ही अन्न व औषधी प्रशासन विभाग ने तुरंत हरकत में आते हुए नाकाबंदी कर पंकज दंवडे की कार को रूकवाया और वाहन की तलाशी लेते हुए कार में रखे गुटखे की खेप को बरामद किया. जिसके बाद की गई पूछताछ में पता चला कि पंकज दवंडे अमरावती शहर पुलिस में कार्यरत है. इस कार्रवाई में 2.47 लाख रूपए के प्रतिबंधित गुटखे एवं 4.50 लाख रूपए मूल्यवाली कार सहित कुल 6्.97 लाख रूपए का माल जब्त किया गया. साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी पंकज दंवडे को हिरासत में लिया गया.

Back to top button