प्रमोद पोकले को संगीतरत्न अण्णाजी माहुलकर स्मृति पुरस्कार से नवाज़ा

नागपुर के श्री गुरुदेव सेवा मंडल का उपक्रम

अमरावती/दि.2– श्री गुरुदेव सेवा मंडल, नागपुर ने हाल ही में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज के विचारों के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय कार्य करने वाले तथा कला, साहित्य, सेवा, कृषि एवं पत्रकारिता जैसे विविध क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान किए. जिसमें संगीत के क्षेत्र में दीर्घकालिक योगदान के लिए बडनेरा के प्रयोगशील संगीतकार और दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के लोक कलाकार प्रमोद पोकले को संगीतरत्न अण्णाजी माहुलकर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित कर नवाज़ा गया. उन्हें एक सार्वजनिक समारोह में विधायक प्रवीण दटके एवं एड्. अभिजीत वंजारी के हाथों सम्मान-पत्र, स्मृति चिह्न एवं नकद पुरस्कार प्रदान किया गया.
राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज की 117वीं ग्राम जयंती के अवसर पर श्री गुरुदेव सेवाश्रम, नागपुर में आयोजित समारोह में प्रमुख उपस्थिति की तौर पर विधायक एड. अभिजीत वंजारी, विधायक प्रवीण दटके, एड. अशोक यावले, दिलीप सुरकार, पुरोगामी विचारक देविदास घोडेस्वार, नगरसेविका कांचन चव्हाण, संगीता जावले, रामदास टेकाड़े, राजेश कुंभलकर, विट्ठल पुनसे, राष्ट्रसंत साहित्य अभ्यास मंडल, नागपुर के सभी पदाधिकारी मौजूद थे. उनके द्वारा आयोजित समारोह में, अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले गणमान्य लोगों को सम्मानपत्र, स्मृतिचिन्ह और नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में पूर्व सैनिक देविदास लाखे, निवृत्त पुलिस सब-इंस्पेक्टर किशोर सोलव, नगरसेवक मनोज साबले, ज्ञानेश्वर रक्षक, रूपराव वाघ, सुरेंद्र बुराडे, बंडोपंत बोढेकर, सियाराम चावके, आनंद माथने, रामराव चोपड़े, विजय जामगड़े, राजेंद्र हजारे, अनिल पडोले, डॉ. बालासाहब पदवाड़, प्रभाताई ठवकर और बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला नागरिक मौजूद थे.

Back to top button