अकोला की सराफा दुकान में लाखों की डकैती
बंदूक की नोक पर अंजाम दी गई वार्दात, शहर में खलबली

अकोला/ दि.7- स्थानीय खदान थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श कॉलोनी परिसर में उस समय हडकंप मच गया. जब कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक सराफा दूकान को अपना निशाना बनाया तथा बंदूक की नोक पर लाखों रुपयों की डकैती कर डाली. इस घुस्साहसी वार्दात में शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खडे किए.
जानकारी के मुताबिक आदर्श कॉलोनी स्थित सप्तश्रृंगी अलंकार केंद्र नामक सराफा दूकान में दोपहर के वक्त कुछ अज्ञात नकाबपोश पहुंचे. जिन्होंने दूकान के भीतर पहुंचते ही दुकानदार सहित वहां मौजूद कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर ले लिया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी. जिसके बाद उन हथियारबंद लुटैरो ने कुछ ही मिनंटो के भीतर दूकान के काउंटर और लॉकर में रखे सोने चांदी के किमती आभूषण व नकद रकम को समेट लिया तथा लूट की इस बडी वारदात को अंजाम देने के बाद वे सभी मौके से फरार हो गए.
इस घटना की सूचना मिलते ही खदान पुलिस टीम सहित वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस ने पुरे इलाके की घेराबंदी कर दी. इलाके की घेराबंदी करते हुए परिसर के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. दिनदहाडे हुई डकैती की इस वारदा के चलते स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों में भारी दहशत का माहौल हैं.