शंकर बाबा को अमृत स्थानक लोकार्पण समारोह का विशेष निमंत्रण
कल नांदुरा रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प

अमरावती/दि.16-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसीत भारत संकल्पना के तहत देश भर के 261 रेलवे स्टेशनों का अमृत स्थानक के तौर पर कार्याकल्प किया गया है. जिसमें विदर्भ के बुलढाणा जिला अंतर्गत नांदुरा रेलवे स्टेशन का भी समावेश है. कल 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इन सभी अमृत स्थानकों को राष्ट्र के नाम समर्पित किया जाएगा. इस ऐतिहासिक समारोह के लिए वज्जर स्थित स्व. अंबादासपंत वैद्य अनाथ, मतिमंद व दिव्यांग बालगृह के संचालक पद्मश्री डॉ. शंकरबाबा पापलकर को रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष निमंत्रण दिया गया है.
मध्य रेलवे भुसावल विभाग के विभागीय वाणिज्य व्यवस्थापक बी.बी. तपस्वी की ओर से भेजा गया. यह निमंत्रण पत्र कल 15 जुलाई को बडनेरा रेलवे स्टेशन के प्रमुख वाणिज्य निरिक्षक प्रमोद लोणारे ने खुद वज्जर आश्रम जाकर पद्मश्री डॉ. शंकरबाबा पापलकर को अपने हाथों से सम्मानपूर्वक प्रदान किया. जिसके चलते 17 जुलाई को नांदुरा रेलवे स्टेशन पर होनेवाले मुख्य समारोह में पद्मश्री डॉ. शंकरबाबा पापलकर विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे और रेलवे की ऐतिहासिक प्रगती के साक्षीदार भी बनेंगे.