विधान परिषद चुनाव में शरद पवार का मास्टरस्ट्रोक

पुणे सीट पर श्रीकांत पाटील की उम्मीदवारी तय

पुणे / दि. 29- महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव को लेकर महाविकास आघाड़ी में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) ने पुणे सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा दी है. पार्टी के पुणे शहराध्यक्ष श्रीकांत पाटिल को उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, पार्टी प्रमुख शरद पवार ने स्वयं फोन कर उन्हें नामांकन दाखिल करने के निर्देश दिए. बताया जा रहा है कि श्रीकांत पाटील जल्द ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.
पिछले कई दिनों से पुणे विधान परिषद सीट को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही थी, लेकिन अंततः शरद पवार ने सीधे हस्तक्षेप करते हुए श्रीकांत पाटील के नाम को अंतिम मंजूरी दी. राजनीतिक जानकार इसे पवार का बड़ा रणनीतिक फैसला मान रहे हैं, क्योंकि इससे स्थानीय संगठन को मजबूत संदेश देने की कोशिश की गई है.

 

Back to top button