शिवसेना चांदूर बाजार नगर कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

चांदूर बाजार/दि.12 – शिवसेना (शिंदे गुट) चांदूर बाजार नगर कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रमुख ठाकुर प्रमोदसिंह गडरेल की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित की गई. बैठक में संगठन विस्तार, जनहित के मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई.
बैठक के दौरान तिलक सिंह ठाकुर, सचिन जांभे, कमलेश अंबडकर और नरेंद्र तायवाड़े को चांदूर बाजार शहर उपप्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं, शिवसेना उबाठा गुट के शहर उपप्रमुख रहे कमलेश अंबडकर अपने समर्थकों के साथ शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए. इस अवसर पर मरीजों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हेमंत कोंडे के कार्यों की सराहना की गई. बैठक में महिलाओं ने उज्ज्वला गैस योजना से संबंधित समस्याओं को लेकर जिला प्रमुख के समक्ष शिकायत रखी, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने को कहा.
जिला प्रमुख ठाकुर प्रमोदसिंह गडरेल ने कहा कि चांदूर बाजार क्षेत्र में किसी भी मरीज को सहायता की आवश्यकता होने पर शिवसेना मरीज सहायता समिति हरसंभव मदद करेगी. उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया. बैठक में शहर प्रमुख सूरजसिंह बैस, शहर संगठक शुभम पवार, युवा सेना शहर प्रमुख सचिन बरहनकुले, प्रफुल्ल रुईकर, ऋत्विक केचे, प्रतीक अढाऊ, विनय सिंकर, विशाल ठाकुर, कल्याणी कोंडे, जया खेडकर, दुर्गा तायवाड़े, ज्योति सागने, अश्विनी मेंढे, माधुरी केचे, प्रिया बोबड़े सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.





