‘मिशन एसआईआर’ हुआ गतिमान, आठों निर्वाचन क्षेत्रों में 90 फीसद ‘मैपिंग’
30 जून से 2682 बीएलओ की गृहभेंट होगी शुरू

* 25.55 लाख मतदाता की एन्ट्री जांचने की चुनौती
अमरावती/दि.12- जिले में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की पूर्व तैयारी अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. साथ ही अब इस अभियान की प्रत्यक्ष शुरूआत होने जा रही है. जिला प्रशासन द्बारा 10 जून तक किए गये प्राथमिक सर्वेक्षण में जिले के आंठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 25 लाख 55 हजार 592 मतदाताओं में से 23 लाख 876 मतदाता के नामों की मैपिंग कर ली गई. यह 90.03 फीसदी एसआईआर की पूर्व तैयारी के मामले में अमरावती जिला राज्य के टॉपटेन की सूची में शामिल हैं.
उपरोक्त जानकारी देने के साथ ही निर्वाचन विभाग द्बारा बताया गया कि अब एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. जिसके तहत 20 से 29 जून की कालावधि के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रशिक्षण सत्र होने के साथ ही आवश्यक छपाई संबंधी काम किए जायेंगे. जिसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक एक माह की कालावधि के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता पंजीयन की सत्यता की पडताल करेंगे.
जिलाधीश व जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष येरेकर द्बारा इस प्रक्रिया की सतत समीक्षा की जा रही है. साथ ही वे केन्द्रस्तरीय अधिकारियों से भी लगातार संवाद स्थापित कर रहे है. जिसके अलावा काम में कोताही करनेवाले 219 बीएलओ को प्रशासन द्बारा नोटिस भी जारी की गई. जिसके चलते अमरावती और बडनेरा सहित अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मैपिंग की प्रक्रिया गतिमान हुई और मैपिंग का प्रतिशत भी बढा.
* बीएलओ घर-घर जाकर बांटेंगे गणना पत्र
जिले के आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची के सघन पुनर्निरीक्षण हेतु 2682 बीएलओ द्बारा 30 जून से 29 जुलाई के दौरान घर- घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र का वितरण किया जायेगा. इस प्रक्रिया में पारदर्शकता हेतु राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त किए जानेवाले मतदान केन्द्रस्तरीय प्रतिनिधि यानी बीएलए शामिल रहेंगे.
* घर बंद रहने पर बीएलओ द्बारा तीन बार दी जायेगी गृहभेंट
गृहभेंट के दौरान किसी मतदाता का घर बंद पाए जाने पर बीएलओ द्बारा संबंधित घर पर तीन बार भेंट दी जायेगी एवं उसकी जानकारी को भी अपने पास दर्ज रखाा जायेगा. योग्य तरह से भरे हुए एवं हस्ताक्षर किए हुए गणना प्रपत्र को संकलित करने हेतु बीएलओ द्बारा तीन बार गृहभेंट दी जायेगी. साथ ही मतदाताओें के पास गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने की भी सुविधा रहेगी. उल्लेखनीय है कि जिन नागरिकों द्बारा गणना प्रपत्र भरा जायेगा, उनके ही नाम प्रारूप मतदाता सूची में रहेंगे.
* क्या है गणना प्रपत्र में ?
बीएलओ द्बारा घर-घर जाकर दिए जानेवाले गणना प्रपत्र में मतदाता सूची की मौजूदा स्थिति, संबंधित मतदाता, उनके माता-पिता व दादा-दादी की वर्ष 2002 से 2004 के दौरान हुई एसआईआर की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी रहेगी. इस जानकारी को एसआईआर की मौजूदा प्रक्रिया में अपडेट किया जायेगा. साथ ही मतदाता पहचान पत्र के लिए नये छायाचित्र भी उपलब्ध कराए जा सकेंगे.
* जिले के मतदाताओं ने एसआईआर कार्यक्रम में प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए. बीएलओ द्बारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र दो प्रतिलिपियों में दिया जायेगा. जिसमें से एक प्रतिलिपी में अपनी जानकारी भरते हुए उसे बीएलओ के सुपुर्द करना होगा. वहीं दूसरी प्रतिलिपी पर बीएलओ का सही-सिक्का लेते हुए उसे मतदाताओं को अपने पास रखना होगा.
– शिवाजी शिंदे,
उपजिला निर्वाचन अधिकारी
* एसआयआर की पूर्व तैयारी की स्थिति
कुल मतदाता – 25,55,592
मैपिंग हो चुके मतदाता – 23,00,876
मैपिंग हेतु बचे मतदाता – 2,54,716
मैपिंग का प्रतिशत – 90.03 फीसद
ऐसा है एसआयआर का कार्यक्रम
20 से 29 जून – तैयारी, अधिकारी प्रशिक्षण व छपाई कार्य
30 जून से 29 जुलाई – बीएलओ के मार्फत प्रत्यक्ष गृहभेंट व पडताल
5 अगस्त – प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन
5 अगस्त से 4 सितंबर – आपत्ति व आक्षेप दर्ज करने की कालावधि
7 अक्तूबर – अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन





