अधिकमास में विजय खंडेलवाल ने किए वीर हनुमानजी के दर्शन
सुंदरकांड पाठ व महाआरती का भी आयोजन

अमरावती/दि.12– वीर हनुमानजी कंस्ट्रक्शन के संस्थापक, प्रख्यात उद्यमी एवं हनुमानजी के परम भक्त विजय खंडेलवाल ने अधिकमास के पावन अवसर पर राजस्थान की राजधानी जयपुर के समीप स्थित चोमू सामोद के प्रसिध्द श्री क्षेत्र वीर हनुमानजी मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए तथा प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया.
इस अवसर पर विजय खंडेलवाल के नेतृत्व में भक्ति और श्रध्दा से परिपूर्ण सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बडी संख्या में श्रध्दालू शामिल हुए और भगवान हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तीमय वातावरण में सराबोर हो गया. सुंदरकांड पाठ के उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रध्दालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इसके बाद उपस्थित भक्तों के लिए महाप्रसाद का वितरण भी किया गया.
उल्लेखनिय है कि जयपुर के निकट सामोद की पहाडी पर स्थित वीर हनुमानजी पगडीवाले मंदिर राजस्थान के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक माना जाता है. मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रध्दालुओं को 864 सीढियां चढनी पडती है. मान्यता है कि यहां विराजमान वीर हनुमानजी के दर्शन मात्र से भक्तों के जीवन के संकट दूर होते है और उन्हें सुख शांति तथा समृध्दी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
विजय खंडेलवाल ने इस अवसर पर देश और समाज की सुख समृध्दी, शांती एवं जनकल्याण की कामना करते हुए हनुमानजी से प्रार्थना की.





