तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को उडाया, दो की मौत
नवी मुंबई के तलोजा में हुआ भीषण सडक हादसा

नवी मुंबई /दि.7- इस समय जहां एक ओर मुंबई सहित उपनगरीय क्षेत्रों में तुफान बारिश के चलते आमजनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त है. वहीं दुसरी ओर नवी मुंबई में एक बेहद भीषण सडक हादसा घटित हुआ है. तलोजा के सेक्टर 10 में एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर रास्ते से गुजर रहे करीब 8 से 10 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. सभी घायलों को इलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सडक हादसा घटित होते ही कार चालक अपना वाहन छोडकर मौके से फरार हो गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एवं पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. जिसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया.





