एसटी चालक ने सकुशल लौटाई महिला यात्री की पर्स
सडक पर मिली थी, मोर्शी थाने में सौंपी

* बैग में थे सोने के जेवरात और कैश
अमरावती/दि.26 – अमरावती रहनेवाले और मोर्शी में राज्य परिवहन निगम में बतौर चालक काम कर रहे देवेंद्र देवले ने आज इमानदारी का परिचय दिया. उन्हें सडक पर मिली पर्स उन्होंने मोर्शी थाने में ले जाकर जमा की. पुलिस ने पर्स जिन गृहिणी का था, उन्हें सही-सलामत लौटा दी. इतना ही नहीं, तो देवेंद्र देवले और उनके साथियों का पुलिस ने सत्कार भी किया.
बताते हैं कि, सोने के गहने और कैश रकम व मोबाइल हैंडसेट युक्त पर्स तलनी निवासी वैशाली संजय तिडके की थी. वे मोटरसाइकिल से तलनी से मोर्शी आते समय वह पर्स रास्ते में गिर गई थी. एसटी बस चालक देवेंद्र देवले ने तलनी फाटे पर वह पर्स देखी. उसे लेकर सहयोगी के साथ वे मोर्शी थाने पहुंचे. वहां एसडीपीओ उमेश पाटिल और निरीक्षक राहुल आठवले थे. पर्स में देखते ही कीमती वस्तुओं और नकद रकम दिखाई दी. तुरंत पर्स की मालकीन वैशाली तिडके का पता लगाया गया. उन्हें थाने बुलाकर वह पर्स सुखरुप लौटाई गई. पुलिस अधिकारियों ने शाल और पुष्पगुच्छ देकर देवेंद्र देवले और उनके सहयोगी का इमानदारी प्रदर्शित करने के लिए सत्कार किया.





