एसटी रोज कर रही लाखों की वसूली
दो रुपए का स्वच्छता अधिभार

* बस अड्डे कितने साफ-सुथरे, पब्लिक का सवाल
अमरावती /दि.23– राज्य पथ परिवहन निगम एसटी की यात्रियों की सेवा में, ऐसा नारा है. किंतु पैसे वसूलने के बावजूद एसटी के स्थानक कितने साफ-सूथरे हैं, ऐसा सवाल जनता कर रही है. एसटी निगम प्रत्येक टिकट पर दो रुपए स्वच्छता अधिभार वसूल रहा है. स्पष्ट है कि, रोज लाखों रुपए की वसूली स्वच्छता के नाम पर हो रही है. किंतु प्रश्न यहीं है कि, अमरावती जिले के एसटी डिपो और स्थानक कितने साफ है? सामान्य यात्री आरोप करते हैं कि, एसटी स्थानकों की साफ-सफाई के बारे में कुछ न कहना ही बेहतर रहेगा.
* नाक पर रुमाल रखकर जाओ स्वच्छता गृह
एसटी डिपो के अमरावती हो या अन्य बडे स्थानक साफ-सफाई के अभाव में मारे दुर्गंध से भरे है. प्रसाधनगृह के लिए जाने पर नाक पर रुमाल रखकर ही जाना पडता है. महिलाएं इस वजह से एसटी के प्रसाधन गृह का इस्तेमाल टाल देती है. हालांकि उन्हें परेशानी सहनी पडती है.
* जिले में रोज 3100 फेरियां
एसटी निगम में यात्रियों की भरमार है. रोजाना हजारों यात्री एसटी बसों से सफर करना पसंद करते हैं. किंतु उनका एसटी डिपो में अपनी बस का इंतजार करना गंदगी के आलम की वजह से अंग्रेजी का ‘सफर’ बन जाता है. अर्थात सहन करना पडता है. जबकि जिले में रोज एसटी निगम की 3100 फेरियां सैकडों बसेस करती है.
* बसें गंदी, पिचकारियों से भरी पडी
एसटी की बसे गंदगी से पटी है. थूंक की पिचकारियां मारकर लोगों ने ही इसे और गंदा कर रखा है. आलम यह है कि, हाल फिलहाल एसटी में शामिल हुई नई बसेस भी गंदी हो गई है. जिससे स्टेट ट्रान्सपोर्ट से सफर करना मुश्किल हो गया है. जबकि एसटी निगम प्रत्येक टिकट पर दो रुपए की वसूली स्वच्छता के नाम पर कर रहा है. जिस पर यात्रियों ने सवाल उठाये है.





