एक महत्वपूर्ण पहल- ‘इंडिया नहीं, भारत बोलो’

अमरावती/दि.14 – पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य गुरूवर समयसागरजी महाराज की पावन प्रेरणा एवं पावन आशीर्वाद से अमरावती में विराजमान पूज्य मुनिश्री निराकारसागजी निर्माणसागरजी एवं उत्साहसागरजी महाराज की प्रेरणा से राष्ट्रगौरव और भारतीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में सार्थक प्रयास
आज अमरावती में राज्यसभा सांसद श्री अनिल जी बोंडे ने पूज्य मुनिश्री के दर्शन कर राष्ट्रहित भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक साहित्य से जुडे महत्वपूर्ण विषयों पर 45 मिनिट तक चर्चा की.
1. ‘इंडिया नहीं भारत बोलो’ अभियान
भारत की सांस्कृतिक पहचान एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय खिलाडियों की जर्सी एवं वेशभूषा पर ‘इंडिया’ के स्थान पर ‘भारत’ लिखने की पहल को प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री तक पहुंचाने के विषय पर चर्चा हुई. राज्यसभा सांसद ने इस विषय को आगे बढाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया.
2. अमरावती विद्यापीठ में ‘मूकमाटी’ का अध्ययन
पूज्य गुरूदेवों की प्रेरणा से महान आध्यात्मिक कृति ‘मूकमाटी’ का हिन्दी एवं मराठी भाषा में अध्ययन.





