दशहरे पर मनपा आयुक्त के खिलाफ आंदोलन

समूची अमरावती में गंदगी का साम्राज्य

दो माह में मिले डेंगू के सैकडों मरीज
मनपा के वर्तमान और पूर्व नगरसेवकों ने किया ऐलान
अमरावती /दि.14– दशहरा-दिवाली के मुहाने पर अंबानगरी में गंदगी के साम्राज्य का आरोप लगाकर महापालिका के कुछ वर्तमान और पूर्व नगरसेवकों ने दशहरे पर मनपा आयुक्त के विरुद्ध कडा आंदोलन करने की घोषणा आज की. उन्होंने आरोप लगाया कि, समूचा शहर गंदगी से पटा पडा है. जिसके कारण डेंगू सहित नाना प्रकार के रोग पनप रहे हैं. दो माह में डेंगू के सैकडों मरीज पॉजिटिव आने का आरोप किया. यह भी आरोप लगाया गया कि, उच्च न्यायालय द्वारा सफाई ठेका रद्द करने के आदेश के बाद मनपा ने उच्चतम न्यायालय में अपील कर सफाई ठेके पर स्टेटसको लाया.
इस आंदोलन में पूर्व नगरसेवकों सलीम बेग, महेंद्र राठोड, प्रदीप बाजड, प्रकाश बनसोड, राहुल माटोडे, समीर जवंजाल सहित अनेक के सहभागी होने का दावा किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि, गंदगी को लेकर महापालिका ने घोर उपेक्षा का रुख अपना रखा है. दो वर्षों से मच्छरों से बचाव के उपाय स्प्रे छिडकाव, फॉगिंग मशीन, ब्लिचिंग पावडर, गप्पी मासे सभी कुछ बंद पडे है. जबकि मनपा आयुक्त को इस बारे में विस्तृत जानकारी देकर साफ-सफाई प्रबंध दुरुस्त करने एवं मच्छर प्रादूर्भाव रोकने उपाय करने कहा गया था. उन्होंने सफाई ठेके को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप किए.

* राष्ट्रवादी के नगरसेवक होंगे शामिल
मनपा आयुक्त के विरुद्ध घोषित इस आंदोलन में राष्ट्रवादी कांग्रेस के दो वर्तमान नगरसेवक चंदू खेडकर एवं मनीष बजाज के साथ ही नगरसेवक धीरज हिवसे, महेश मूलचंदानी भी शामिल होने का दावा किया गया है. चंदू खेडकर आमसभा से लेकर अनेक अवसरों पर साफ-सफाई और अन्य विषयों पर महापालिका को कठघरें में खडा कर चुके हैं.

Back to top button