रीता शेलके ने जीता बजाज चेतक स्कूटर

खंडेलवाल ज्वेलर्स की भाग्यलक्ष्मी योजना

* दूसरे माह के लकी ड्रॉ विजेताओं की घोषणा
नागपुर /दि.14- खंडेलवाल ज्वेलर्स द्वारा ग्राहकों के लिए शुरू की गई लोकप्रिय भाग्यलक्ष्मी योजना के दूसरे माह के लकी ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा की गई. इस योजना के माध्यम से ग्राहकों को खरीदारी के साथ आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिल रहा है. दूसरे माह के लकी ड्रॉ में नागपुर स्टोर के ग्राहकों ने विभिन्न आकर्षक पुरस्कार अपने नाम किए. इनमें रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, होम थिएटर, एयर फ्रायर, जूसर, मिक्सर, कॉफी मेकर सहित कई उपयोगी घरेलू उपकरण एवं आकर्षक उपहार शामिल हैं.
इस माह के लकी ड्रॉ का सबसे बड़ा आकर्षण बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर रहा. वरुड शाखा की भाग्यशाली विजेता श्रीमती रीता शेलके ने बजाज चेतक अपने नाम किया. इस शानदार पुरस्कार ने भाग्यलक्ष्मी योजना के उत्साह को और भी बढ़ा दिया. ग्राहकों के लिए खरीदारी को और भी खास बनाते हुए खंडेलवाल ज्वेलर्स लेकर आया है आकर्षक फेस्टिव गोल्ड ऑफर. इस विशेष ऑफर के अंतर्गत 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज मात्र 5% से शुरू हैं. इसके साथ ही ग्राहकों को अपनी पसंदीदा ज्वेलरी की प्री-बुकिंग करने पर 50% प्री-बुकिंग ऑफर का लाभ भी मिलेगा.
प्री-बुकिंग ऑफर की खासियत यह है कि ज्वेलरी प्राप्त करते समय बुकिंग के समय का गोल्ड रेट या उस समय का वर्तमान गोल्ड रेट – दोनों में से जो भी कम होगा, उसी दर पर ज्वेलरी प्राप्त की जा सकेगी. यह ऑफर ग्राहकों को त्योहारों के इस खास अवसर पर अपनी पसंदीदा ज्वेलरी की खरीदारी की बेहतर योजना बनाने का अवसर देता है. ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है. इस विशेष प्री-बुकिंग ऑफर के तहत ग्राहक अपनी पसंदीदा ज्वेलरी को अग्रिम राशि जमा करके बुक कर सकते हैं.
ज्वेलरी की डिलीवरी लेते समय ग्राहकों को बुकिंग के समय का गोल्ड रेट या डिलीवरी के दिन का वर्तमान गोल्ड रेट – दोनों में से जो भी दर कम होगी, उसी दर का लाभ मिलेगा. इस तरह यदि बुकिंग के समय सोने का भाव कम था, तो ग्राहक को उसी कम दर पर ज्वेलरी मिलेगी. वहीं, यदि डिलीवरी के दिन सोने का भाव कम होता है, तो ग्राहक को उस कम दर का लाभ दिया जाएगा. यह ऑफर ग्राहकों को सोने के भाव में होने वाले उतार-चढ़ाव से लाभ उठाते हुए अपनी पसंदीदा ज्वेलरी खरीदने का बेहतर अवसर प्रदान करता है. यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है. लकी ड्रॉ के विजेताओं ने खंडेलवाल ज्वेलर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन खरीदारी अनुभव के साथ अतिरिक्त लाभ, आकर्षक ऑफर्स और शानदार पुरस्कार जीतने के अवसर प्रदान करना है.खंडेलवाल ज्वेलर्स ने दूसरे माह के सभी भाग्यशाली विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए ग्राहकों के विश्वास एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. साथ ही, ग्राहकों से इस फेस्टिव सीजन में विशेष गोल्ड ऑफर्स का लाभ उठाने और 31 दिसंबर 2026 तक चुनगवाली भाग्यलक्ष्मी योजना से जुड़कर खरीदारी के साथ आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर प्राप्त करने का आग्रह किया.

Back to top button