बडनेरा से होकर मुंबई, पुणे, मडगांव के लिए समर स्पेशल
मध्य रेल्वे की ग्रीष्म अवकाश हेतु घोषणा

* कई ट्रेनें आगे हो सकती है नियमित भी
अमरावती/दि.17 – मध्य रेल्वे ने ग्रीष्मकाल सीजन को देखते हुए यात्रियों की संभावित भीड हेतु यात्री सेवाओं की अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. नागपुर से पुणे और मुंबई तथा मडगांव अर्थात गोवा के लिए घोषित यह सभी ट्रेनें बडनेरा, अकोला होकर जाएगी और दोनों ही प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों को स्टॉपेज रहने से यहां के भी यात्रियों को बडी सुविधा हो सकती है.
* छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-नागपुर
सप्ताह में दो बार ट्रेन संख्या 02141 रविवार और मंगलवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से आगामी 19 अप्रैल से 14 जुलाई दौरान चलाई जाएगी. ट्रेन रात्रि 12.20 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेंगी. दोपहर 3.10 बजे नागपुर पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 02142 नागपुर से रविवार और मंगलवार को रात 8 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन दोपहर 3.30 बजे ट्रेन सीएसएमटी पहुंचेगी. 14 जुलाई तक चलने वाली समर स्पेशल की 26 फेरियां रहने की जानकारी मध्य रेल्वे ने दी. यह भी बताया कि, ट्रेन को दोनों ओर से वर्धा, धामणगांव, बडनेरा, मूर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नाशिक रोड, कल्याण, ठाणे, दादर में स्टापेज रहेंगे. ट्रेन में एसी-2 टीयर का 1, थ्री टीयर एसी के 6, 9 शयनयान, 4 जनरल और 2 जनरल द्वितीय श्रेणी कम गार्ड ब्रेक वैन बोगियां रहेगी.
* पुणे-नागपुर-हडपसर साप्ताहिक
मध्य रेल्वे ने 15 अप्रैल से ट्रेन संख्या 01457 पुणे-नागपुर-हडपसर सप्ताह में एक ट्रेन शुरु करने की घोषणा की है. जो प्रत्येक बुधवार दोपहर 3.50 बजे पुणे से प्रस्थान करेंगी और अगले दिन सबेरे 6.30 बजे नागपुर पहुंचेगी. ऐसे ही ट्रेन संख्या 01458 नागपुर से प्रत्येक गुरुवार 16 अप्रैल से 16 जुलाई दौरान सबेरे 8 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11.30 बजे हडपसर पहुंचेगी. ट्रेन को मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामणगांव, वर्धा में स्टॉपेज दिये गये है. ट्रेन में एसी-फर्स्ट का 1, एसी-2 टीयर का 1, एसी-3 टीयर के 2, 5 शयनयान, 6 जनरल सेकंड क्लास और 2 जनरल द्वितीय श्रेणी कम गार्ड ब्रेक वैन बोगियां रहेगी.
उसी प्रकार ट्रेन संख्या 1469 प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 3.50 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी. अगले दिन सबेरे 6.30 बजे नागपुर पहुंचेगी. 21 अप्रैल से 14 जुलाई दौरान इस ट्रेन की 13 सेवाएं रहने की जानकारी देते हुए मध्य रेल्वे ने बताया कि, ट्रेन को आते और जाते उरली, दौंड, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामणगांव, वर्धा स्टॉपेज रहेंगे. नागपुर से हडपसर ट्रेन प्रत्येक बुधवार सुबह 8 बजे रवाना होगी और रात 11.30 बजे उसी दिन हडपसर पहुंचेगी. इस गाडी में एसी-2 टीयर के 3, एसी-3 टीयर के 15 और 1 जनरल, द्वितीय श्रेणी कम गार्ड ब्रेक वैन एवं जनरेटर वैन रहेंगा.
* नागपुर-मडगांव सप्ताह में दो बार
नागपुर-मडगांव के बीच सप्ताह में दो बार ट्रेनें 15 अप्रैल से 15 जुलाई दौरान सेवाएं देगी. ट्रेन संख्या 01139 नागपुर से प्रत्येक बुधवार और शनिवार दोपहर 3.05 बजे प्रस्थान करेंगी. अगले दिन शाम 5.45 बजे मडगांव में पहुंचेंगी. ऐसे ही मडगांव से ट्रेन संख्या 01140 प्रत्येक गुरुवार और रविवार को शाम 7 बजे रवाना होगी. अगले दिन रात 9.30 बजे नागपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन 16 अप्रैल से 12 जुलाई दौरान चलाए जाने की घोषणा मध्य रेल ने की है. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास की 11, एसी-3 टीयर के 5, एसी-2 टीयर का 1 और 5 जनरल बोगियां तथा 2 सामान कम गार्ड ब्रेक वैन रहेगी. ट्रेन को वर्धा, पुलगांव, धामणगांव, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, नाशिक रोड, ईगतपुरी, कल्याण, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड, चिपलुन, संगमेश्वर, रत्नागिरी, राजापुर रोड, कनकवली, कुडाल, सावंतवाडी, थिविम और करमाली में स्टॉपेज रहेंगे.





