13 जून को सुंदरकांड महायज्ञ
श्री माहेश्वरी सेवा मंच का आयोजन

अमरावती/दि.4- श्री माहेश्वरी सेवा मंच परिवार ने आगामी शनिवार 13 जून को दोपहर 3 बजे से श्री राधा-कृष्ण मंदिर धनराज लाइन में सुंदरकांड महायज्ञ का आयोजन किया है. जिसके मुख्य यजमान मुंबई निवासी सीए वेदांत महेश सारडा है. यज्ञ का उद्देश्य विश्व शांति, सनातन धर्म की सुख शांति एवं समृद्धि और हिंदू राष्ट्र की स्थापना रहने की जानकारी आयोजकों ने दी. आयोजकों ने भाविकों से यज्ञ में एक-एक आहुति अवश्य प्रदान करने का आवाहन किया है.
सेवा मंच के सुनील मंत्री, संजय भूतडा, रजनी राठी, चेतना चांडक, संयोजक संगीता राठी, कल्पना राठी, संगीता टवानी, संतोष राठी, रोशन सदानी सहित समस्त मंच आयोजन को सफल करने प्रयासरत हैं. अपनी तरह का यह महाराष्ट्र में प्रथम आयोजन बताया जा रहा है.





