कपास को 8 हजार का दाम मांगने वाले भाजपा के मंत्री अब बैठे है शांत
विधायक बच्चू कडू ने गिरीष महाजन पर कसा तंज

अमरावती/दि.28- शिवसेना शिंदे गुट के विधायक बच्चू कडू ने फिर से एक बार किसानों के प्रश्नों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है. किसानों के प्रश्नों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, ऐसा कहते हुए उन्होंने भाजपा नेता और जलसंपदा मंत्री गिरीष महाजन पर तंज कसते हुए कहा कि, जब गिरीष महाजन विरोधी पक्ष में थे. तब उन्होंने कपास को 8 हजार रुपए का दाम मांगा था, लेकिन अब सत्ता में आने के बाद वह शांत बैठे है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि, कांग्रेस की सरकार में किसानों के हाल हुए अब सत्ता से बाहर होने पर उन्हें किसानों की याद आ रही है.
कांग्रेस और महाविकास आघाडी के नेताओं ने किसानों के प्रश्नों को लेकर आंदोलन किया. उसका हम स्वागत करते है. लेकिन कांग्रेस ने अपने शब्दों पर कायम रहना चाहिए. भाजपा के मंत्री गिरीष महाजन जब सत्ता में नहीं थे. तब उन्होंने कपास को 7 से 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल दान दिये जाने की मांग की थी. उस बात को 10 वर्ष बीत गये है. अब सत्ता में आने के बाद वे शांत हो गये है. ऐसा नहीं होना चाहिए. राज्य में पेपर लीक का कानून अमल में है. यह कानून लाने के लिए पहला पत्र मैंने दिया था. तब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे. देश में कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में यह कानून लागू हुआ है. उसका मजबूती के साथ किस प्रकार से इस्तेमाल किया जाएगा. इसके लिए हम प्रयास करेंगे.





