तपोवन संकेत कॉलनी में बगीचे का जल्द होगा सौंदर्यीकरण

नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी

* नगरसेविका सुरेखा लुंगारे ने आर्किटेक के साथ किया उद्यान का जायजा
अमरावती/दि.2- पीडीएमसी प्रभाग के तपोवन क्षेत्र स्थित संकेत कॉलनी में लंबे समय से लंबित बगीचे के सौंदर्यीकरण का काम अब नगरसेविका सुरेखा लुंगारे के प्रयासों से जल्द शुरू होने जा रहा है. इस पहल से क्षेत्र के नागरिकों में खुशी का माहौल है.
प्रभाग की नगरसेविका सुरेखा लुंगारे ने हाल ही में प्रस्तावित स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने परिसर के नागरिकों से चर्चा कर बगीचे में किए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी लिए. बताया गया कि इस ओपन स्पेस पर बगीचे का विकास, बच्चों के लिए खेल उपकरण तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘नाना-नानी पार्क’ जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. यह मांग क्षेत्र के नागरिक कई वर्षों से कर रहे थे, जिसे अब पूरा करने की दिशा में कदम उठाया गया है.
निरीक्षण के दौरान सांसद डॉ. अनिल बोंडे के निर्देश पर आर्किटेक्ट संजय देशमुख भी मौजूद रहे. उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर प्रारूप (लेआउट) का अवलोकन किया और संभावित विकास कार्यों पर चर्चा की. सुरेखा लुंगारे ने आश्वासन दिया कि सांसद डॉ. अनिल बोंडे के निधि से इस बगीचे का निर्माण कराया जाएगा और जल्द ही काम शुरू होगा. इस पहल से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है, जिससे नागरिकों ने डॉ. बोंडे और सुरेखा लुंगारे का आभार व्यक्त किया है.

Back to top button