वायरल वीडियो मामले में आज शाम तक होगी और दो आरोपियों की गिरफ्तारी

ग्रामीण एवं परतवाडा पुलिस ने दोपहर में ही संदेह के आधार पर उठाया है दोनों को

* संदेह में पकडे गए आरोपियों में अयान को किराए पर कमरा देनेवाले ‘नयन’ का भी समावेश
अमरावती/दि.15 – दर्जनों नाबालिग युवतियों को अपने प्रेमजाल में फांसते हुए उनका यौन शोषण करने तथा उनके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करनेवाले मामले में इससे पहले जहां परतवाडा पुलिस द्वारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. वहीं आज दोपहर बाद इस मामले में और 2 आरोपियों को संदेह के आधार पर पूछताछ हेतु उठाया गया है. जिन्हें पूछताछ संबंधी आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आज शाम किसी भी वक्त अधिकारिक तौर पर गिरफ्तार भी किया जा सकता है. इसके साथ ही इस मामले में पकडे जानेवाले आरोपियों की संख्या 6 हो जाएगी. खास बात यह भी है कि, पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर पूछताछ हेतु उठाए गए दो युवकों में ‘नयन’ नामक उस संदिग्ध का भी समावेश है, जो अयान अहमद को रंगरेलियां मनाने हेतु अमरावती में अपना कमरा किराए पर उपलब्ध कराया करता था.
बता दें कि, वायरल वीडियो मामले में धरे गए मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद अपने जाल में फंसनेवाली युवतियों को अमरावती में रहनेवाले ‘नयन’ नामक युवक के कमरे पर लाया करता था और उसी कमरे में उन युवतियों का यौन शोषण किया करता था. इस जानकारी के सामने आते ही परतवाडा पुलिस ने ग्रामीण अपराध शाखा का सहयोग लेते हुए अमरावती से नयन नामक उस संदिग्ध सहित उसके एक और साथीदार को तुरंत ही पूछताछ हेतु उठा लिया. जिनसे परतवाडा पुलिस थाने में कडाई के साथ पूछताछ की जा रही है और पूरी उम्मीद है कि, आज देर शाम उन दोनों संदिग्धो को भी पुलिस द्वारा इस मामले में नामजद करते हुए अधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Back to top button