केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अरुण अडसूल से की मुलाकात
स्वास्थ्य की जानकारी ली

अमरावती /दि.2- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रविवार दोपहर अमरावती पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गनेडीवाल लेआउट स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता अरुणभाउ अडसड के निवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. नितिन गडकरी का स्वागत विधायक प्रताप अडसड तथा धामनगांव की नगराध्यक्ष अर्चना रोठे-अडसड ने प्रवेश द्वार पर किया. इसके बाद गडकरी ने अरुणभाऊ अडसड से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की. दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के दौरान पुरानी राजनीतिक और सामाजिक यादें भी ताजा हुईं.
इस अवसर पर प्रताप अडसद ने केंद्रीय मंत्री का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया. मुलाकात के दौरान अडसड परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे. नितिन गडकरी ने लगभग आधे घंटे तक परिवार के साथ आत्मीय बातचीत की. अरुण अडसड से मिलने पहुंचे प्रमुख जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों में विधायक राजेश वानखडे, विधायक प्रवीण तायडे, महापौर श्रीचंद्र तेजवानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रविराज देशमुख, किरण पातुरकर, रविंद्र खांडेकर, तुषार भारतीय, दीपक पोहेकर, नितिन गुडधे पाटिल, श्रीमती नरसम्मा हिरय्या एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव राम महाजन, सुनील सरोदे, श्रीकांत कालीकर, अनीता व्यवहारे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे.





