जिझौतिया ब्राह्मण समाज मंडल की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन

दीपेन्द्र मिश्रा अध्यक्ष व दर्शन कौसकिया सचिव निर्वाचित

* सर्व सम्मति से हुआ 13 सदस्यीय कार्यकारिणी का चयन
अमरावती/दि. 24- जिझौतिया ब्राह्मण समाज मंडल की विशेष सभा रविवार को लोहाणा महाजन मंगल कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. सभा में सर्वसम्मति से मंडल की 13 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन के बाद समाजबंधुओं ने उनका अभिनंदन कर आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.
नई कार्यकारिणी में दीपेंद्र मिश्रा को अध्यक्ष, दर्शन कौसकिया को सचिव, पं. शुभम तिवारी को उपाध्यक्ष तथा महेंद्र तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वसंत कौसकिया, अरुण मिश्रा, रमेश पटेरिया, विजय पटेरिया, कुंदन पांडे और राघवेंद्र रिछारिया का चयन किया गया. सभा में समाज के वरिष्ठ एवं अनुभवी सदस्यों हेमंत पटेरिया, अरविंद गंगेले तथा दिलीप कौसकिया को मार्गदर्शक एवं सलाहकार के रूप में विशेष जिम्मेदारी प्रदान की गई. उपस्थित समाजबंधुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी समाज के विकास और संगठन को नई दिशा देगी.
बैठक में बताया गया कि हाल ही में जिझौतिया ब्राह्मण महिला मंडल का भी गठन किया गया है. पुरुष मंडल और महिला मंडल मिलकर समाजहित में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे. आगामी वर्षों में समाज को संगठित एवं सक्रिय बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष खिचड़ी भोज, महिलाओं एवं बच्चों के लिए सांस्कृतिक और प्रतिभा प्रतियोगिताएं, युवा मार्गदर्शन कार्यक्रम तथा समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने वाले आयोजन किए जाएंगे.
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2029 तक तीन वर्षों के लिए रहेगा. इस दौरान समाज के संगठनात्मक विस्तार, युवा सहभागिता बढ़ाने, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. नई कार्यकारिणी के निर्विरोध गठन पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, सरयूपारीण ब्राह्मण समाज मंडल, कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जिझौतिया समाज के गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया. समाजबंधुओं ने आशा व्यक्त की कि नई टीम के नेतृत्व में समाज की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और संगठन पहले से अधिक मजबूत होकर समाजहित में कार्य करेगा.

Back to top button