अमरावती में घर में घुसकर महिला का विनयभंग

अमरावती /दि.8- बडनेरा थाना क्षेत्र में आनेवाले हातूर्णा पुनर्वसन गांव में मामूली विवाद का रुपांतर मारपीट में बदल गया. 32 वर्षीय विवाहित महिला का विनयभंग किया गया. इस प्रकरण में पीडित महिला की शिकायत पर बडनेरा पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 8 से 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक हातूर्णा गांव के मुख्य आरोपी ज्ञानेश्वर पचारे (75) का शिकायतकर्ता परिवार के साथ विवाद हो गया था. इसके चलते 8 से 9 आरोपियों ने हाथ में तलवार, सत्तूर और लाठियों के साथ पीडित महिला के घर पर हमला कर दिया. घर में घुसते ही उन्होंने उत्पात शुरु कर दिया. घर के टीवी और खिडकियों के कांच फोडकर भारी नुकसान किया. इस उत्पात में आरोपियों ने पीडिता के साथ अश्लील हरकते की. साथ ही पिता को जान से मारने की धमकी भी दी. पीडिता ने बडनेरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





