बडनेरा के नए थानेदार पुनीत कुलट से वाईएसपी के पदाधिकारियों ने किया सत्कार

नवरात्रि उत्सव, शहर की विभिन्न समस्याओं और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों पर हुई चर्चा

अमरावती /दि.13- बडनेरा पुलिस थाने में हाल ही में पदभार संभालने वाले पुलिस निरीक्षक पुनीत कुलट से युवा स्वाभिमान पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सदिच्छा भेंट की. इस दौरान शहर में चल रहे नवरात्रि उत्सव, नागरिकों की विभिन्न समस्याओं तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
इस अवसर पर युवा स्वाभिमान पार्टी के प्रभाग क्रमांक 22 के नगरसेवक अजयभाऊ जयस्वाल, झोन सभापति किशोरभाऊ जाधव, नगरसेविका रजनीताई डोंगरे और गौरीताई मेघवाणी उपस्थित थीं. प्रतिनिधिमंडल ने नवरात्रि उत्सव के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की समस्याओं के समाधान तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने से संबंधित विषयों पर पुलिस निरीक्षक का ध्यान आकर्षित किया. बैठक में हरभजनजी सलूजा, शैलेषभैया मेघवाणी, प्रा. अमोल मिलखे, मुश्ताक शेख, पवन भिंडा, गजुभाऊ सावंत, अमित यादव, योगेश जैन और दुबे भैया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. महिला पदाधिकारियों एवं मार्गदर्शिकाओं में ज्योतीताई बिसने, सुचिताताई पाटील, वंदनाताई पवार, संगीताताई बरमैया और पूजाताई दुबे सहित युवा स्वाभिमान पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मुलाकात में सहभाग लिया. इस सदिच्छा भेंट के माध्यम से शहर की समस्याओं पर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई.

Back to top button