जेल के इर्द-गिर्द संदिग्ध एम.एच. 34 कार की फेरियां !

साजिश या कुछ और ?

* जेल प्रशासन ने पुलिस को भेजी चिठ्ठी                                                                                                                                अमरावती/दि.22 – कारागार के मुख्य सुरक्षा एरिया में एक संदिग्ध कार और एक बाइक बार- बार चक्कर लगा रही है. जिससे जेल प्रशासन के कान खडे हो गये है. उन्होंने इस बारे में पुलिस को खबर की है और अनुरोध किया है कि यह कार और बाइक किसकी है और जेल के इर्द-गिर्द चक्कर लगाने का इनका मनसूबा क्या है ?
अमरावती मध्यवर्ती कारागार में कई महत्वपूर्ण कैदी बंद है. इनमें पाकिस्तानी नागरिक, आतंकी, एनडीपीएस और अन्य मामलों में सजा काट रहे 1200 से अधिक संगीन अपराधी कैद है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जेल की सुरक्षा में तो सेंध लगाने का तो प्रयत्न नहीं है.
10 मई को दोपहर 12.30 बजे वडाली रोड के सामने कारागर की मुख्य सुरक्षा के बाहर एमएच 34/ बी- 548 इस कार को चक्कर काटते देखा गया था. इसकी सारी गतिविधियां संदिग्ध रही थी. कारागार के सुरक्षा गार्ड ने कार चालक को रोककर पूछताछ की तो उसने राह भटक जाने का बहाना किया. बताया जाता है कि केवल यह कार नहीं तो कुछ दिनों से अज्ञात फोरव्हीलर और टूव्हीलर नाहक जेल की मुख्य सुरक्षा के आसपास फेरिया लगाते दिखाई दी है.
कारागार प्रशासन ने उक्त संदिग्ध हरकतें नोट की है. यह केवल रास्ता चूक जाने का विषय नहीं है तो इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं, इस प्रकार की जांच पडताल करते हुए पुलिस को भी चिठ्ठी लिखकर पूरी तहकीकात करने का अनुरोध किया गया है. इस प्रकार की जानकारी सूत्रों के हवाले से खबर में दी गई है. सभी संभावनाएं देखी जा रही है.
18 मई को भेजा पत्र
जेल अधीक्षक कीर्ति चिंतामणी ने फ्रेजरपुरा थानेदार को 13 मई को पत्र भेजा. वह पुलिस को 18 मई को प्राप्त हुआ. पत्र में संदिग्ध कार और उसके मालिक की संपूर्ण जांच कर तत्काल रिपोर्ट जेल प्रशासन को देने का अनुरोध किया गया है. पोस्ट से पत्र भेजे जाने से जेल प्रशासन की मंशा पर संदेह जताया जा रहा है. कई बार अमलदार को भेजा जाता है. किंतु इस बार पोस्ट का सहारा लिया गया. फलस्वरूप पुलिस जांच में विलंब हो रहा है.
क्या कहती है अधीक्षक
जेल अधीक्षक कीर्ति चिंतामणी ने कहा कि उक्त मामला जेल अंतर्गत सुरक्षा की दृष्टि से बडा गंभीर है. सुरक्षा को खतरा पैदा न हो, इसके लिए संदिग्ध वाहन धारक की जांच कर रिपोर्ट पेश करने का अनुरोध पत्र फ्रेजरपुरा पुलिस को किया गया है.
थानेदार का कहना
फे्रेजरपुरा के थानेदार रोशन शिरसाट ने कहा कि पत्र मिलते ही 18 मई को जेल परिसर पहुंचे थे. उसी समय जेल की ओर से कहा गया कि कार को छोड दिया गया और उसमें कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया. सिरसाट न कहा कि कार मालिक की खोजबीन जारी है.

Back to top button