महिला यात्री के गले से उडाई 55 हजार की चैन

एसटी डीपो परिसर की घटना

अमरावती/ दि.16- सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के मुख्य बस डिपो परिसर में हमेशा ही चोरों का गिरोह सक्रिय रहता है. जो आये दिन यात्रियों को निशाना बनाता है, ऐसी ही एक घटना एसटी बस डीपो पर घटी. एक महिला अपने गांव वापस जाने के लिए बस डिपो पर पहुंची. इस दौरान किसी चोर ने महिला के गले की 55 हजार रुपए की सोने की चैन उडा ली. सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर चोर की तलाश शुुरु की है.
जानकारी के अनुसार चांदूर बाजार निवासी महिला उसके पति के साथ अस्पताल के काम से बीते बुधवार की सुबह अमरावती आयी थी. अपना काम निपटाने के बाद दोपहर 5 बजे अपने गांव वापस जाने के लिए बस डिपो पहुंची. बस में चढते वक्त भीड का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ने हाथ की सफाई दिखाते हुए महिला के गले से 55 हजार रुपए कीमत की 15 ग्राम सोने की चैन चुरा ली. बस में चढने के बाद महिला को चैन चोरी होने की बात समझ आयी. तब महिला ने सिटी कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दी. पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ दफा 379 के तहत अपराध दर्ज किया है. बता दे कि, इससे पहले भी एसटी बस डीपो परिसर में इस तरह की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है, परंतु अब तक पुलिस चोरों को नहीं पकड पायी है.

Back to top button