विधायक बलवंत वानखडे ने दी पंस दर्यापुर को भेंट

अधिकारियों से की चर्चा

दर्यापुर- दि. 9 पंचायत समिति दर्यापुर के माध्यम से विविध योजना अंतर्गत मंजूर किए गये घरकूलों को लेकर की गई शिकायत पर क्षेत्र के विधायक बलवंत वानखडे ने गुरूवार को अचानक पंचायत समिति को भेट दी और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियो से चर्चा कर कामकाज की समीक्षा की.
विविध योजना अंतर्गत मंजूर घरकुल के लाभार्थियों को प्रथम, द्बितीय, तृतीय चरण के धनादेश के वितरण में विलंब होने के चलते लाभार्थियों को पैसों की मांग के लिए पंचायत समिति में चक्कर मारना पड रहा है. जिसमें लाभार्थियों ने विधायक वानखडे को घरकुल की समस्या से अवगत करवाया. इस पर विधायक वानखडे ने दर्यापुर पंस को अचानक भेंट दी और अधिकारी और कर्मचारियों से चर्चा की. हमेशा शांत रहनेवाले विधायक वानखडे अचानक आक्रमक होने पर कर्मचारियों को आश्चर्य हुआ. विधायक वानखडे की भेंट से लाभार्थियों के धनादेश का मार्ग प्रशस्त हुआ. लाभार्थियों ने समाधान व्यक्त किया.

Back to top button