‘शिव आश्रय’ का साईबाबा ट्रस्ट ने किया सत्कार

अमरावती/दि.28– सप्ताह में 4 दिन शहर के अलग-अलग मंदिरों के समक्ष मसाला भात तथा साबुदाना खिचडी का नि:शुल्क वितरण करते हुए सभी भाविक श्रद्धालुओं व जरुरतमंदों को भोजनसेवा प्रदान करने के साथ ही सप्ताह में सातों दिन विभिन्न सामाजिक उपक्रम चलाने वाले शिव आश्रय वेलफेअर फाउंडेशन के पदाधिकारियों का गत रोज साई नगर स्थित साई मंदिर में श्री साईबाबा मंदिर व्यवस्थापन समिति की ओर से भावपूर्ण सत्कार किया गया.
बता दें कि, शिव आश्रय वेलफेअर फाउंडेशन द्बारा साई नगर स्थित साई मंदिर के समक्ष प्रत्येक गुरुवार को साबुदाना खिचडी व केले का वितरण किया जाता है. साथ ही गत रोज एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में साईबाबा मंदिर में आयोजित मंगलागौर स्पर्धा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के समक्ष शिव आश्रय वेलफेअर फाउंडेशन की ओर से भोजन व प्रसाद का वितरण किया गया. ऐसे में इस सेवा से प्रभावित होकर मंदिर ट्रस्ट द्बारा राजापेठ पुलिस स्टेशन की थानेदार सीमा दातालकर के हाथो शिव आश्रय वेलफेअर फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का शाल, श्रीफल व सम्मानचिन्ह देकर भावपूर्ण स्वागत किया गया.

Back to top button