दिनदहाडे व्यापारी से एक करोड रुपए लूटे
रेलवे ब्रीज पर लोहे के रॉड से हमला कर मारपीट

* वाशिम थाना क्षेत्र के वाशिम-हिंगोली मार्ग की घटना
वाशिम /दि. 10– वाशिम-हिंगोली मार्ग स्थित विठ्ठल निजी कृषि बाजार समिति के कर्मचारियों से दिनदहाडे मारपीट कर 1 करोड 15 लाख रुपए लूट लेने की घटना सामने आने से हडकंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही वाशिम पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक वाशिम शहर के पास बाहेती परिवार की निजी कृषि बाजार समिति है. वहां किसानों से माल खरीदा जाता है. जिसके चलते यहां लाखों रुपयों का टर्नओवर होता है. खरीदे हुए माल के पैसे देने के लिए बैंक से बाहेती के बहुत ही विश्वसनीय कर्मचारी ज्ञानेश्वर बयस और विठ्ठल हजारे यह दोनों हमेशा की तरह 9 जनवरी की शाम 5.40 बजे रेलवे पुल से जा रहे थे कि, अचानक दो अज्ञात लोगों ने वाहन पर पीछे बैठे विठ्ठल हजारे के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. दोनों को गाडी से नीचे गिराकर ज्ञानेश्वर पर चाकू से वार कर उनके पास मौजूद 1 करोड 15 लाख रुपए से भरी बैग छीनकर भाग गए. विठ्ठल हजारे व ज्ञानेश्वर बयस को हास्पिटल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है. खबर लिखे जाने तक अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया फिलहाल शुरु थी. पुलिस आरोपी की खोज कर रही है.





