टिपेश्वर अभयारण्य में टी-3 बाघ की मौत

यवतमाल/दि.30 – टिपेश्वर अभयारण्य में रहने वाले टी-3 बाघ की मौत हो गई है. पांढरकवडा तहसील के पाटनबोरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत भवानखोरी बीड कक्ष क्रमांक 105 में वन कर्मचारियों व ठेका नियुक्त कर्मचारियों द्बारा गश्त लगाए जाते समय यह बात उजागर होकर सामने आयी. जिसके पश्चात पशु वैद्यकीय अधिकारियों एवं वन अधिकारियों ने बाघ के शव का निरीक्षण किया. टी-3 नामक इस नर बाघ के शरीर पर किसी भी तरह के कोई जख्म नहीं पाए गए है. साथ ही उसके शव के आसपास किसी इंसान का विचरण रहने के निशान भी नहीं मिले. ऐसे में मौके का पंचनामा करते हुए पशु वैद्यकीय अधिकारियों ने मृतक बाघ का पोस्टमार्टम किया. जिसकी रिपोर्ट आने के बाद बाघ की मौत होने की वजह सामने आएगी.





